E Shram Card Portal 2021 : देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती हैं। जिससे कि देश के सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान की जाए। लेकिन बहुत सारे श्रमिक ऐसे होते हैं जो योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं और वह किसी कारणवश योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा E Shram Card Portal 2021 को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से E Shram Card Portal 2021 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। अतः हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
E Shram Card Portal 2021
केंद्रीय रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा E Shram Card Portal शुरू किया गया है। इसके माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार कार्ड से एकत्रित किया जाएगा। जिससे मजदूरों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ एकत्रित किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
ई-श्रमिक कार्ड योजना का उद्देश्य – इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के नागरिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल को सामाजिक सुरक्षा एवं योजनाओं के कार्य बहन में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल जीवन के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।