RRB NTPC Result 2021 रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आरआरबी एनटीपीसी के 35281 से अधिक पदों की भर्ती हेतु आरआरबी एनटीपीसी जॉब्स नोटिफिकेशन जारी किया था। रेलवे भर्ती के लिए एनटीपीसी परीक्षा कई चरणों में आयोजित कराई गई थी। आरआरबी एनटीपीसी की आखिरी चरण की परीक्षा 31 जुलाई को संपन्न की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट के इंतजार कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। खबर के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 1 result 2021 जारी करने वाले हैं।
फिलहाल भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से रिजल्ट जारी करने की किसी भी निर्धारित तारीख का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि RRB NTPC CBT 1 result 5 से 10 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RRB NTPC Result 2021 live update
बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी |
पदों की संख्या | 35281 पद |
परीक्षा फेज़ | 7 फेज़ |
एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन |
जॉब लोकेशन | संपूर्ण भारत |
रिजल्ट तिथि | 5 से 10 दिसंबर (संभावित) |
रिजल्ट स्थिति | जल्द जारी होगा |
ऑफिशल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Result 2021 Date
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट तिथि – बता दें, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा कोई अधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 सभी रीजनल की 5 से 10 दिसंबर 2021 तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
How to download RRB NTPC Result 2021
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें – अगर आप इस रिजल्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप रिजल्ट जारी होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 को चेक करने की सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने रीजनल का चयन करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट खुल जाएगा।
- इस रिजल्ट को प्रिंट करें यहां पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
रिजल्ट डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |